फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   GAIL DAV Someshwar topped the skill test

स्किल टेस्ट में गेल डीएवी के सोमेश्वर अव्वल

Wed, 26 Aug 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया Updated Wed, 26 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
GAIL DAV Someshwar topped the skill test

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व इटावा के कालेजों में हुए नेशनल अन्वेषिका एक्सपेरीमेंटल स्किल टेस्ट के परिणाम घोषित किए गए। दिबियापुर के गेल डीएवी के छात्र सोमेश्वर प्रथम स्थान पर रहे। 29 तथा 30 सितंबर को कानपुर में होने वाले सेमी फाइनल टेस्ट के लिए देशभर की 20 अन्वेषिकाओं में सोमेश्वर को भी चयनित किया गया।

विज्ञापन


 गेल डीएवी दिबियापुर के छात्र सोमेश्वर प्रथम, सेवन हिल्स इटावा के अमन कुमार तिवारी व संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, इटावा की पायल अग्रवाल द्वितीय तथा नारायण कालेज आफ साइंस एवं आर्टस इटावा के छात्र कौशलेंद्र चतुर्वेदी तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज दिबियापुर की छात्रा रिया कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अन्वेषिका की तरफ से विजेताओ की नकद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


 
बताया कि 29 तथा 30 सितंबर को कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में अन्वेषिका का सेमीफाइनल होगा। इसमें देशभर के  20 मेधावी प्रतिभाग करेंगेे, इनमें औरैया से गेल डीएवी दिबियापुर के छात्र सोमेश्वर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाइनल टेस्ट विजेताओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार एवं दो हजार रुपये का पुरस्कार हैदराबाद में इंडियन एसोसिएशन आफ फिजिक्स टीचर्स के वार्षिकोत्सव में मिलेगा।



गेल डीएवी के प्राचार्य डा. आनंद स्वरूप सारस्वत, डा. अनुपम सिंह, शिक्षक अशोक चतुर्वेदी, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष शीला गुप्ता, वरिष्ठ सभासद सुभाष यादव, सभासद अजय पोरवाल ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed