{"_id":"5e42ef3e8ebc3ee59555fbed","slug":"gaban-auraiya-news-knp5440286124","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सचिव पर ग्रामीणों ने लगाया गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सचिव पर ग्रामीणों ने लगाया गबन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पंहर में शौचालय निर्माण, आवास व विकास कार्यों में आवंटित धनराशि के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को 50 से अधिक ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत पंहर के जितेंद्र कुमार, राजा सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष चक, हुक्का सिंह व मनोज कुमार सहित 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने डीएम अभिषेक सिंह को शिकायतीपत्र देकर गबन का आरोप लगाया है। पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत में ओडीएफ के नाम पर शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। प्रधानमंत्री आवासों के आवंटन में 20 से 25 हजार रुपये की वसूली की गई है। विकास कार्यों में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता है। इसके पहले भी वह लोग संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच जांच न हुई तो वह लोग लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने भी डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराने व दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।