फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farakka express will stop in Kanchausi, Baba Vishwanath and Ayodhya will be easy to see

बाबा विश्वनाथ और अयोध्या के दर्शन होंगे आसान, कंचौसी में फरक्का का होगा ठहराव, मिलेगी ये सहूलियत

Wed, 23 Nov 2022 04:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2022 04:05 PM IST
सार

कंचौसी स्टेशन पर अब ट्रेन नंबर 13413 व 13414 और 13483 व 13484 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस भी रुकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Farakka express will stop in Kanchausi, Baba Vishwanath and Ayodhya will be easy to see
ट्रेन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के कंचौसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार से फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव के बाद जिले के लोगों के लिए बनारस स्थित बाबा विश्वनाथ और अयोध्या स्थित रामलला के दर्शन करने में आसानी होगी। अभी तक वाराणसी और अयोध्या जाने के लिए जिले से कोई सीधी ट्रेन नहीं थी।

विज्ञापन

23 नवंबर से जिले की सीमा पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार से मालदा टाउन और दिल्ली के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। दो अलग-अलग नंबरों से चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस अलग-अलग दिनों में अलग-अलग रूटों से होकर चलती है।
विज्ञापन

13483 मालदा टाउन से दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस वाराणसी के बाद अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचती है। 13413 मालदा टाउन से दिल्ली तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचती है। इसी प्रकार दिल्ली से मालदा टाउन तक जाने वाली 13484 अयोध्या होते हुए और 13414 सुल्तानपुर होते हुए मालदा टाउन पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

13484 व 13414 फरक्का एक्सप्रेस दिल्ली से रात के 9:40 बजे पर चलती है। मालदा टाउन तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे पर पहुंचती है। यह ट्रेन कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सुबह 03:54 बजे पर पहुंचेगी और एक मिनट के स्टाप के बाद 03:55 बजे पर रवाना होगी।

13413 व 13483 मालदा टाउन से दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस शाम 7:15 बजे पर मालदा टाउन से चलेगी और तीसरे दिन तड़के 4:50 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रात 10:19 बजे पहुंचेगी और एक मिनट तक रुककर 10:20 बजे पर रवाना होगी।

अभी तक वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जिलेवासियों को कानपुर और इटावा से सीधी ट्रेन मिलती थी। फरक्का एक्सप्रेस के स्टाप के बाद अब जिले वासियों को सहूलियत मिलेगी।

कंचौसी में सांसद दिखाएंगे हरी झंडी
मालदा टाउन से 22 नवंबर को चलकर बुधवार 23 नवंबर को तड़के 3:54 बजे पर कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली 13484 दिल्ली -मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस को सांसद देवेंद्र सिंह भोले पहुंचकर हरी झंडी दिखाएंगे। उनके साथ सांसद सत्यदेव पचौरी के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इसके बाद बुधवार रात 10:19 बजे पर 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस कंचौसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह कहना है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed