फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   friendship on facebook and blackmail

फेस बुक पर महिला को दोस्त बनाकर किया ब्लैक मेल

Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
friendship on facebook and blackmail
अजीतमल (औरैया)। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल कर रुपये व जेवर हड़पने के मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बे के मोहल्ला सूर्य नगर निवासी नंदनी दीक्षित पुत्री दुर्गेश दीक्षित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि उसका जनवरी 2021 में फेसबुक पर इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी सचिन त्रिपाठी से परिचय हो गया। पता चला कि सचिन नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आरोप है कि नामजद युवक ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर स्क्रीन शॉट लेकर उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर स्क्रीन शॉट वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि पांच अगस्त 2021 को गहने बेचकर 25 हजार रुपये आरोपी के बताए गए खाते में डाल दिए। इसके बाद भी धमकियां मिलनी बंद नहीं हुईं। इस पर तीन बार में डेढ़ लाख रुपये दिए। उसने मां को सारी बात बताई। युवक ने भरथना स्थित मंदिर पर मिलने के लिए कहा। उसने मां से गहने व छह हजार रुपये ले लिए और कुछ भी न करने का आश्वासन दिया। परेशान पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed