{"_id":"677ec239230ffcee3e0199ac","slug":"free-travel-for-two-passengers-on-booking-roadways-bus-for-kumbh-mela-auraiya-news-c-211-1-aur1005-120900-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कुंभ मेले के लिए रोडवेज बस बुक कराने पर दो यात्रियों को मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कुंभ मेले के लिए रोडवेज बस बुक कराने पर दो यात्रियों को मुफ्त सफर
विज्ञापन
औरैया। महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस बार खास तैयारी की है। पूरी बस बुकिंग करने पर दो यात्रियों को किराये में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, सवारियों को लेने बस बुकिंग करने वाले के बताए गए स्थान पर पहुंचेगी। औरैया डिपो में महाकुंभ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
प्रयागराज में 13 जनवरी से 28 फरवरी तक महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है। अलग-अलग रूटों पर डिपो की 70 बसें दौड़ रही हैं। कुंभ के चलते निगम ने महाकुंभ तक सवारियों को लाने व ले जाने के लिए 56 बसें तैयार की हैं। इन्हें भगवा रंग से सजाया गया है। साथ ही परिवहन निगम ने महाकुंभ को लेकर प्रोत्साहन योजना लागू की है। प्रबंध निदेशक मासूर अली सरबर के जारी पत्र के अनुसार किसी भी समाजसेवी संस्था व अन्य कोई भी श्रद्धालु महाकुंभ के लिए 50 सवारियों को लेकर बस बुक की जा सकती है।
‘निगम ने महाकुंभ को लेकर निर्देश जारी किए हैं। बस बुक कराने पर दो यात्रियों को मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी।’
- अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम, औरैया