{"_id":"691f5a5fde93b75e960a1604","slug":"fraudulent-links-involving-teacher-reach-more-than-three-states-accounts-frozen-auraiya-news-c-211-1-aur1009-134725-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन से अधिक राज्यों से जुड़ रहे शिक्षिका से ठगी के तार, खाते फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन से अधिक राज्यों से जुड़ रहे शिक्षिका से ठगी के तार, खाते फ्रीज
विज्ञापन
औरैया। महिला शिक्षक से 33.63 लाख रुपये की ठगी के तार तीन से अधिक राज्यों से जुड़ रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने जांच के बाद उन सभी खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें रुपये ट्रांसफर किए गए थे। ठग ने अपने को लंदन का बताया था। महिला को हीरे और जेवरात का लालच देकर शिकार बनाया था। दोनों की बातचीत सोशल मीडिया पर हुई थी।
कस्बा के मोहल्ला संजय नगर निवासी निधि वर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके साथ हुई 33.63 लाख रुपये की ठगी का मामला 19 नवंबर को सामने आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। महिला से 33.63 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए थे। पुलिस की जांच में राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से ठगी के तार जुड़े हैं। इन राज्यों के खातों में रुपये गए थे। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास ने बताया कि संबंधित खातों को फ्रीज कर दिया गया है। अब इनसे रुपये की निकासी नहीं हो सकेगी। बैंक के अधिकारी से बातचीत की जा रही है। जल्द शेष रुपये महिला को मिल सकेंगे।
पुलिस की ओर से लोगों को साइबर ठगी के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद भी लोग आसानी से साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं। एसपी अभिषेक भारती ने लोगों से लालच में न फंसने की अपील की है।