फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fraudsters siphoned off Rs 23,600 from the accounts of two pregnant women.

Auraiya News: ठगों ने दो गर्भवतियों के खातों से पार किए 23600 रुपये

Sat, 11 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters siphoned off Rs 23,600 from the accounts of two pregnant women.
अजीतमल। साइबर ठगों ने खुद को लखनऊ का अधिकारी बताकर दो गर्भवतियों दो के खाते 23600 रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। लाभार्थियों के पास आंगनबाड़ी के माध्यम से आरोपी की कॉल पहुंची थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव साफर निवासी सुधा कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उसने पुलिस को बताया कि नौ अप्रैल की सुबह करीब साढ़े 10 बजे फोन पर एक कॉल की गई। कॉल करने वाले ने अपने को बाल विकास पुष्टाहार विभाग लखनऊ का अधिकारी बताया। इसके बाद गांव निवासी गर्भवती भारती को कॉन्फ्रेंस में लेकर बात कराई।
विज्ञापन

हालांकि गर्भवती ने कहा कि पहले भी ऐसी ही एक फ्रॉड कॉल आ चुकी है। इस पर कॉलर ने कहा था कि वह लखनऊ से बात कर रहा है, विभाग ने डाटा मांगा है। इसपर उसने फोन काट दिया था। इस बार आरोपी के फोन करने पर भारती ने डाटा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठग ने दूसरी लाभार्थी खुशबू को कॉल की और धमकी देते हुए उसका डाटा ले लिया। कुछ देर बाद महिला का पति दीपक घर पहुंचा और उसने खाते से 18 हजार रुपये कटने की बात कही। इसके बाद में भारती के खाते से भी 5600 रुपये कट गए। इसके अलावा भी कई लोगों के पास उसके फोन पहुंचे लेकिन किसी ने डाटा साझा नहीं किया। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि साइबर थाने को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed