फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fraud report against four including two managers of Kanpur's finance company

Auraiya News: कानपुर की फाइनेंस कंपनी के दो प्रबंधकों समेत चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sat, 17 Feb 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud report against four including two managers of Kanpur's finance company
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कानपुर के फजलगंज स्थित फाइनेंस कंपनी के दो मैनेजर एवं एक एजेंट समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने धोखाधड़ी एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार करके पीड़िता के नाम पांच लाख रुपये का लोन करके निकाल लिया गया। बाद में घर आकर अश्लील हरकतें कीं गईं। एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने बैंक खाते का सिविल और क्रेडिट बैंक से पता कराया। इसपर उसे पता चला कि पीडि़ता के खाता में सिबिल-क्रेडिट के बतौर पांच लाख रुपये लोन दिखा रहा था। जबकि उसने कोई लोन स्वीकृत नहीं कराया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कूटरचित दस्तावेज बनाकर फर्जी प्रपत्र तैयार कर बाबूपुरवा फजलगंज कानपुर स्थित एक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक धनंजय कुमार व ऐजेंट रनवीर सिंह ने 28 जून 2023 को लोन स्वीकृत कर लिया और रुपये भी निकाल लिए। पीडि़ता के बैंक खाते में रुपये नहीं आए। 29 नवंबर 2023 को शाखा प्रबंधक अनुराग यादव, धनंजय कुमार व रनवीर तोमर फोन करके कहा गया कि पांच लाख रुपये की किस्त व अपने पति की किस्तें जमा करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं तो मकान को अपने हक में लेकर बेच देंगे। आरोप लगाया कि धनंजय कुमार, अनुराग यादव, रनवीर सिंह व उदय यादव उसी दिन चिचौली स्थित मकान पर आए अश्लील हरकतें करके कपड़े फाड़ डाले। आरोप लगाया कि इससे पहले पीड़िता के पति के नाम दो लाख 81 हजार 500 रुपये लोन किए थे, लेकिन उसके पति को दो लाख 61 हजार रुपये ही दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed