{"_id":"642f0c07cf42bb740600ccb8","slug":"fraud-of-64-thousand-in-the-name-of-courier-delivery-auraiya-news-c-12-1-166238-2023-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Cyber Fraud: कोरियर डिलीवरी का भेजा लिंक...फिर खाते से उड़ाए 64 हजार, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Cyber Fraud: कोरियर डिलीवरी का भेजा लिंक...फिर खाते से उड़ाए 64 हजार, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
सार
कस्बा खानपुर में युवक से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोरियर डिलीवरी के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
औरैया जिले के कस्बा खानपुर निवासी युवक से कोरियर डिलीवरी करने और पता पूछने के लिए भेजे गए लिंक से 64 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।खानपुर निवासी आकाश गौतम पुत्र हरगोविंद ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
इसमें बताया कि उसका बचत खाता सेंट्रल बैंक शाखा खानपुर में है। 29 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। जिस पर बात करने वाले ने कहा कि आपका कोरियर आया है। बताया कि उसने अपने भांजे से लहंगा मंगवाया था। उसी का कोरियर आने पर वह युवक के झांसे में आ गया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बात करने वाले पता पूछने के नाम पर एक लिंक भेज कर खाते में पांच रुपये डलवाए। इसके बाद उसके खाते से 64 हजार 199 रुपये कट गए। इसका मैसेज 30 मार्च की शाम सात बजे के करीब उसके पास आया तो उसे ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि पेटीएम यूपीआई के माध्यम रुपये पार किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर पर मोबाइल नंबर के अज्ञात फ्रॉड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला सायबर टीम की जानकारी में भी दे दिया गया है।