{"_id":"29bfc0ef7b176a82029141a45c2e7b8e","slug":"four-with-33-restricted-animals-was-finally-picked-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 प्रतिबंधित पशुओं के साथ चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 प्रतिबंधित पशुओं के साथ चार दबोचे
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 33 प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। पशुओं के साथ चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अजीतमल पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं बरामद पशुओं को गौशाला के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कोतवाल अजीतमल अजय पाठक के निर्देशन में उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने अनंतराम के पास हाईवे पर गश्त के दौरान रात्रि 11:30 बजे एक ट्रक को देखा। गश्ती पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर ट्रक पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम गंभीर सिंह उर्फ कल्लू निवासी ग्राम रतनीपुर, अजीतमल औरैया व अन्य ने अपने नाम दीपू, कल्लू कठेरिया निवासीगण मुरैथा, इकदिल इटावा बताया। पुलिस ने ट्रक से 27 प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। यह सभी पशु क्रूरता के साथ ट्रक में भरे हुए मिलेै।
विज्ञापन
वहीं ट्रक मालिक भीखेपुर निवासी नीरज ट्रक के डाले में छिपा बैठा था, वह मौका पाते ही भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों ने बताया कि सभी प्रतिबंधित पशु नीरज दलेल नगर में कटवाने के लिए मोटी रकम लेकर बेचता है । मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
वहीं दूसरी घटना में गुरूवार सुबह 6:30 बजे की है । उपनिरीक्षक पवन पांडेय मुरादगंज चौराहे पर गश्त के दौरान एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने अपना नाम सुबोध कुमार निवासी ग्राम तिलकपुर थाना कोतवाली औरैया बताया। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें से छह प्रतिबंधित पशु पुलिस ने बरामद किए ।
कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि दो अलग- अलग घटनाओं में कटने जा रहे पशु बरामद हुए है। चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हे कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रतिबंधित पशुओं को गौशाला भेजा जा रहा है।