फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four thieves of railway bridge construction material arrested, sent to jail

Auraiya News: रेलवे पुल निर्माण सामग्री के चार चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 01 Aug 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four thieves of railway bridge construction material arrested, sent to jail
औरैया । कैंजरी में निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के लिए पड़े सामान की चोरी होने को लेकर परेशान पुलिस ने बुधवार देर रात चार चोर गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली लोहे की प्लेटों के अलावा तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

दिबियापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय के अधीन निर्माणाधीन कैंजरी रेलवे ब्रिज के कैंप ऑफिस से पिछले दिनों सामान चोरी हो गया था। इस पर कार्यदायी संस्था मेहरोत्रा बिल्डिकन प्रा.लि. की ओर सतना के संत नगर बगहा निवासी पवन शुक्ला ने दिबियापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

इसमें दी गई तहरीर में कैंप से पिछले दिनों चोरी गए एमएस पाइप, एमएस लाइनर प्लेट, स्टील, यू जैक, बस जैक, ब्रिज बियरिंग आदि सामान का जिक्र किया था। इस मामले में सक्रिय दिबियापुर पुलिस ने बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर टेंपो से सामान ले जा रहे चोरों को एनटीपीसी से थोड़ा पहले ही दबोच लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सूरज उर्फ सनी सेंगर, सनी कुमार दोहरे निवासी गपकापुर की मडैया, नीरज उर्फ छोटू निवासी सैनिक नगर बरफानी गली गपकापुर दिबियापुर, अजय कुमार निवासी दुर्गा मंदिर के पास गपकापुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की गईं लोहे की छह प्लेटों के अलावा तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed