{"_id":"5bdc96dcbdec22694e6b7a9f","slug":"four-million-jewels-took-away-from-saraf-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से चार लाख के जेवर ले गया टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान से चार लाख के जेवर ले गया टप्पेबाज
auraiya
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिधूना कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचा दुकानदार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलर्स की दुकान पर पेंडल लेने आए टप्पेबाज ने चार लाख रुपयों के जेवर पार कर दिए। जानकारी पर दुकानदार के होश उड़ गए। काफी तलाश के बावजूद टप्पेबाज हाथ नहीं आया। सराफा दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के चेक करने पर टप्पेबाज नजर आ गया।
कस्बा निवासी कृष्ण कुमार वर्मा की सराफा मंडी में दीपू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। कृष्ण कुमार वर्मा शुक्रवार को दुकान पर अकेले बैठे थे। तभी यहां टप्पेबाज पहुंचा। उसने ओम डिजाइन का पेंडल मांगा। कृष्ण कुमार ने लॉकर खोलकर पेंडल निकाला। इसके बाद टप्पेबाज ने अन्य जेवर देखने के लिए मांगे। इस पर कृष्ण कुमार ने दोबारा लॉकर खोला। इसमें से जेवर निकालकर वह टप्पेबाज को दिखाने लगेे। टप्पेबाज ने जेवरों की एक पन्नी व डिब्बी गायब कर दी।
इसमें एक-एक कौलर, दो चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, एक जंजीर व छल्ले थे। कृष्ण कुमार ने टप्पेबाज के जाने के बाद सामान लॉकर में रखा तो एक पन्नी व डिब्बी गायब मिली। तलाश करने पर टप्पेबाज का पता नहीं लगा। कृष्ण कुमार ने कोतवाली पहुंचकर क्षेत्राधिकारी भाष्कर वर्मा व कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।