{"_id":"62a38c99db1942736b3e3adc","slug":"four-killed-in-car-collision-with-roadways-bus-auraiya-news-knp701693910","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार चार की मौत
विज्ञापन
औरैया में हादसे में मृत सुशीला देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना/बेला(औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर शुक्रवार सुबह जनहितकारी अस्पताल के सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत चालक व एक मासूम की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार सवार लोग कानपुर से गंगा स्नान कर इटावा लौट रहे थे।
इटावा जिले के गांव उग्गरपुरा, लबेदी निवासी जगत सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ कानपुर के बिठूर स्थित गंगा घाट से स्नान कर सुबह छह बजे कार से लौट रहे थे। जैसे ही कार बेला-बिधूना मार्ग पर जनहितकारी अस्पताल के सामने पहुंची। इसी बीच कानपुर जा रही औरैया डिपो की एक तेज रफ्तार रोडवेज बस गलत दिशा से आकर कार में सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए।
जब तक लोग घायलों को बाहर निकालते तब तक कार चालक शैलेंद्र उर्फ शनि (30) निवासी मंडोली बकेवर इटावा, गीता (50) पत्नी पप्पू निवासी रामनगर इटावा व सुशीला (45) पत्नी बाबूराम एवं अनमोल (9) पुत्र दीपू निवासी उग्गरपुरा थाना लवेदी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कल्लू पुत्र कुंजू निवासी विधीपूरा लवेदी, दीपू पुत्र कमलेश, जगत पुत्र वीरेंद्र सिंह, जोगेश पुत्र जगत सिंह, पिंटू पुत्र जगत सिंह व तुषार पुत्र बाबूराम निवासी उग्गरपुरा थाना लवेदी व विपिन पुत्र पप्पू निवासी रामनगर इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर पहुंची बेला थाने की पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। थाना प्रभारी बेला जीवाराम ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बस और कार कब्जे में ले ली गई है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है, उन्हें दूसरे वाहनों से रवाना किया गया है।

औरैया में हादसे में मृत अनमोल की फाइल फोटो। - फोटो : AURAIYA

औरैया में हादसे में मृत गीता देवी की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

औरैया में हादसे में मृत शैलेंद्र उर्फ शनि की फाइल फोटो।- फोटो : AURAIYA