{"_id":"6259b86e54f65d62ce1c3063","slug":"four-houses-caught-fire-due-to-straw-well-household-burnt-auraiya-news-knp69141630","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे के कूप से चार घरों में लगी आग, गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसे के कूप से चार घरों में लगी आग, गृहस्थी जली
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। बिधूना तहसील क्षेत्र के बढ़िन में गांव में लगी आग ने चार घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने जब तक आग बुझाई तब तक चारों घरों में रखा सामान जल चुका था।
बढ़िन गांव निवासी सत्यप्रकाश, रचना देवी, गुड्डू उर्फ सुशील व उदय प्रताप गेहूं की फसल काटने गए थे। घरों में बच्चे मौजूद थे। शुक्रवार की दोपहर करीब 11 बजे घरों के पीछे रखे भूसे के कूपों (ढेर) में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने चारों के घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों ने दौड़कर बच्चों को घरों से बाहर निकाला और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश।
आग की लपटे बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल के पहुंचने पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग से रचना देवी की गृहस्थी, 30 हजार की नकदी जल गई, जबकि भैंस झुलस गई। सत्यप्रकाश के घर में रखा अनाज, 18 हजार नकदी और गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
सुशील के घर में रखी पांच हजार की नकदी समेत बच्चों की किताबें, कपड़े जल गए। आग से उदय प्रताप की भैंस झुलसने के साथ घर में रखी 15 हजार की नकदी और गृहस्थी जल गई।
पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। लेखपाल अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही।