फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four female employees caught stealing sarees from showroom

Auraiya News: शोरूम से साड़ियां चोरी कर ले जाते चार महिला कर्मचारी को पकड़ा

Sat, 26 Oct 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four female employees caught stealing sarees from showroom
औरैया। चोरी करके साड़ियां लेकर जा रही महिला कर्मचारियों को शोरूम मालिक ने पकड़ा। पुलिस ने महिला कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। हालांकि इस दौरान कर्मचारियों के आए घर वालों ने कुछ साड़ियां लौटाईं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




शहर के मोहल्ला नरायनपुर में बालाजी हैंडलूम है। यहां महिला कर्मचारी काम करती है। शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे चार महिला कर्मचारी रोज की तरह अपने बैग लेकर जा रहीं थी। तभी शक होने पर शोरूम मालिक कौशल किशोर ने सभी के बैग चेक किए। सभी के बैग से एक-एक साड़ियां मिली। शोरूम मालिक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला कर्मचारियों और शोरूम मालिक से पूछताछ की। शोरूम मालिक ने पुलिस को बताया कि यह महिला कर्मचारी शोरूम पर लगभग सात से आठ महीने से काम कर रही है। अक्सर महंगी साडि़यां चोरी की जा रहीं थी। जिनका बंटवारा फूलमती मंदिर के निकट किया जाता है।
विज्ञापन




बताया कि इन चारों महिला कर्मचारियों ने शोरूम से एक लाख रुपये से अधिक की महंगी साड़ियां चोरी की हैं। महिला कर्मचारियों के पकड़े जाने की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। कर्मचारियों को बताए अनुसार उनके परिजन कुछ साड़ियां लेकर शोरूम पहुंचे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बताया कि चोरी की साड़ियां लेकर जाने वाली चार महिला कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। चारों महिला कर्मचारी शहर के अलग-अलग मोहल्लों में निवास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed