{"_id":"65eded538abd966bac080116","slug":"four-day-old-womans-body-found-in-canal-water-auraiya-news-c-211-1-aur1001-109612-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर के पानी में चार दिन पुराना महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर के पानी में चार दिन पुराना महिला का शव मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। नहर पुल के नीचे निचली गंगा नहर के पानी में एक महिला का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर नगर में रूट मार्च कर रहे सीओ ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रविवार दोपहर नहर के पानी में लोगों ने महिला का शव फंसा देखा। इसपर नहर पुल पर भीड़ जुटने लगी। रूट मार्च कर रहे सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। नहर में तेज बहाव के कारण लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव कई दिन पुराना होने से फूलकर सड़ चुका था। स्थानीय लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार दोपहर में नहर पुल के नीचे पानी में एक शव फंसा हुआ है।
विज्ञापन
शव को बाहर निकाला गया। शव 35 से 40 वर्ष की महिला का है और तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के लिए स्थानीय स्तर, सोशल मीडिया एवं डीसीआरबी स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।