फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four buses of roadways depot will connect the bodies of the district

Auraiya News: जिले के निकायों को जोड़ेंगी रोडवेज डिपो की चार बसें

Fri, 02 Jun 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four buses of roadways depot will connect the bodies of the district
औरैया। रोडवेज डिपो की ओर से जनपद भर में परिवहन तंत्र को मजबूत करने के लिए चार बसों का स्थायी संचालन शुरू करने की तैयारी है। निकायों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों व मध्य में पड़ने वाले गांवों के लिए चार बसें लाइफलाइन का काम करेंगी। इसे लेकर रूटों का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से रोजाना 67 बसें संचालित होती हैं, जोकि गैर प्रांतों से लेकर प्रदेश के जिलों के लिए परिवहन तंत्र को मजबूत करती हैं। जिले में अभी तक महज दो बसों के जरिए कस्बों को जोड़ा गया था। ऐसे में डग्गामार वाहनों के संचालक मुनाफा उठा रहे थे। एक सप्ताह पूर्व डिपो में की गई मार्गों की समीक्षा के बाद जिले के कुछ रूटों पर बसें दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में निकायों को जोड़ने वाले मार्गों व मध्य में पड़ने वाले गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। चार बसों को निर्धारित रूटों पर दौड़ाया जाएगा। अजीतमल, अटसू, फफूंद, अछल्दा, बिधूना, दिबियापुर व औरैया को जोड़ने वाले मार्ग इस योजना में शामिल हैं। इस व्यवस्था में जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों रुरुगंज, कुदरकोट, ऐरवाकटरा, बेला, सहार, अयाना को भी शामिल किया गया है। इन बसों की समय अवधि को भी विशेष ढंग से समायोजित किया जाएगा। जिससे कि इन रूटों पर दिन में दो बार यात्रियों को बस की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

वर्जन
औरैया समेत जिले के अन्य निकायों को जोड़ने वाली सड़कों पर चार बसें चलाने की तैयारी है। परिवहन तंत्र की मजबूती के साथ ही डग्गामारी पर लगाम लगेगी। मुनाफा ठीक-ठाक निकलने पर बसों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा।-आरएस चौधरी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed