फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four athletics players selected for national level

Auraiya News: एथलेटिक्स के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four athletics players selected for national level
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी।
दिबियापुर। लखनऊ में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ी चयनित हुए। ये खिलाड़ी राष्टीय स्तर की टीम में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

19 व 21 जुलाई को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। टीम में लड़के-लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु श्रेणियों में 19 खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने सात पदक जीते हैं। इनमें दिया कुमारी, इशिता सिंघल, एंजेल अर्निम सिंह व त्रिनयन फुकन शामिल हैं।
विज्ञापन

दिया कुमारी ने (गर्ल्स अंडर-17) 200 मीटर में स्वर्ण पदक, इशिता सिंघल ने (गर्ल्स अंडर-14) 600 मीटर में रजत पदक, एंजेल अर्निम सिंह ने (गर्ल्स अंडर-19) शॉट पुट में रजत पदक व त्रिनयन फुकन ने (बॉयज अंडर-19) डिस्कस में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा मोही सिंह ने 800 मीटर में कांस्य पदक और मिन्जा खान ने शॉट पुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के चयन होने पर प्राचार्या दीपा शरण ने टीम के सदस्यों और कोच को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed