फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four accused misbehaved by dragging the girl into the house

Auraiya: पहले युवती को घर में खींचा, फिर चार आरोपियों ने की बदसलूकी, भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 12:12 AM IST
सार

सहायल थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच ग्राम समाज की जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को भी झड़प हुई। मामले की जांच शुरू कराई गई है। घायल भाई-बहन का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Four accused misbehaved by dragging the girl into the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में मंगलवार की शाम कूड़ा डालने जा रही युवती को चार आरोपी पकड़कर खींचते हुए अपने घर ले गए। जहां उसके साथ बदलसलूकी की। चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे भाई ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से भाई पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों भाई-बहन को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। पीड़िता आकांक्षा ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब वह कूड़ा डालने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में गांव के चार युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसे खींचते हुए अपने घर ले गए। शोर मचाने पर उसका भाई आलोक दौड़ा।
विज्ञापन

गांव के अन्य लोग भी पहुंचे। भाई आलोक के सिर पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह व भाई बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सहायल थाना पुलिस दोनों घायल भाई-बहन को लेकर सहार सीएचसी पहुंची। जहां चिकित्सक ने उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायल थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच ग्राम समाज की जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को भी झड़प हुई। मामले की जांच शुरू कराई गई है। घायल भाई-बहन का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed