फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four accused arrested for robbing a trader

Auraiya News: व्यापारी से लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbing a trader
फोटो-2- एसपी ऑफिस के बाहर खड़े लूट के आरोपी। स्रोत:पुलिस
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान तुर्कपुर बंबा अंडरपास के पास से चार बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
शुक्रवार को एसपी अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव घेरा निवासी रवि बाबू पाल ने अछल्दा थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि 21 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, अछल्दा सीएचसी के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपी मारपीट करते हुए उनसे मोबाइल फोन, 13,500 रुपये, बाइक की चाबी और हेलमेट लूट कर भाग गए थे। पुलिस की तीन टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात एक बजे मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर बंबा अंडरपास के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक पर सवार चार युवकों को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव जयकरन पुरवा निवासी राजा, चंद्रभान उर्फ टिल्लू, मनोज कुमार और सर्बजीत बताया।
आरोपियों ने वारदात को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने व्यापारी की बाइक की चाबी व हेलमेट नहर में फेंक दी थी और रुपयों का आपस में बंटवारा कर लिया था। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई रकम में 12,200 रुपये, तीन कारतूस के अलावा बाइक व एक मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस ने चंद्रभान व मनोज कुमार के पास से तमंचा बरामद किया था। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed