फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Forget surgery... even if you need a teeth cleaning, go to a private hospital.

Auraiya News: सर्जरी छोड़िए.. दांतों की सफाई करानी है तो भी निजी अस्पताल जाइए

Mon, 24 Nov 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Forget surgery... even if you need a teeth cleaning, go to a private hospital.
औरैया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में दांतों से संबंधित समस्याओं के लिए न तो आधुनिक मशीनें हैं, न ही चिकित्सक के पास सहायक। दांतों की सफाई जैसा काम भी जिला अस्पताल में नहीं हो पा रहा है। लोगों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दंत व नेत्र रोग विभाग एक ही कक्ष में संचालित होता है। दंत रोग विभाग में एक चिकित्सक मोहित गहोई हैं पर वह डेंटल सर्जन नहीं हैं। सीमित संसाधनों के बीच इस विभाग में दांत दर्द, दांतउखड़वाना, मुख कैंसर का प्रारंभिक स्थिति में पता लगाने का काम ही हो पाता है। अस्पताल में रूट कैनाल, डेंटल सर्जरी, सफाई जैसे महत्वपूर्ण काम नहीं हो पाते। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दांत सफाई करने वाली मशीनों के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन


डेंटल सर्जन रूट कैनाल करने में दक्ष होते हैं। जब दांत का संक्रमण पल्प तक पहुंच जाता है, तो रूट कैनाल प्रक्रिया द्वारा संक्रमित ऊतक को हटा दिया जाता है और दांत को सील कर दिया जाता है। इसके अलावा मसूड़ों की बीमारी (पायरिया) के लिए स्केलिंग और रूट प्लानिंग जैसे उपचार उपलब्ध होते हैं, जो मसूड़ों से प्लाक और बैक्टीरिया को हटाते हैं। इसके साथ ही ऑर्थोडोंटिक्स प्रक्रिया भी करते हैं। इसमें दांतों को सीधा करने और काटने की समस्याओं को ठीक करने के लिए ब्रेसेस या एलाइनर्स का उपयोग शामिल है। इसके अलावा जबड़े की सर्जरी भी डेंटल सर्जन करते हैं। इन सब सुविधाओं से जिला अस्पताल आने वाले मरीज वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डेंटल सर्जन नहीं हैं। वर्तमान में दांतों में दर्द, दाढ़ उखड़वाना, मुंह में कैंसर की प्रारंभिक जांच आदि कार्य किए जा रहे हैं। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सहायक व मशीनों के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed