{"_id":"6733a57b9177012ff703e6e4","slug":"forget-about-repairing-the-road-dug-to-provide-water-to-every-house-auraiya-news-c-211-1-aur1002-118694-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हर घर जल पहुंचाने के लिए खोदी सड़क की मरम्मत भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हर घर जल पहुंचाने के लिए खोदी सड़क की मरम्मत भूले
विज्ञापन
औरैया। जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप डालने के लिए गांव-गांव सड़कों को खोद दिया गया है। उनकी मरम्मत में लापरवाही हो रही है। विभागीय दावों के मुताबिक जल जीवन मिशन योजना के तहत 90 फीसदी काम हो चुका है।
उसके अनुपात में सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। अब तक बमुश्किल एक तिहाई से भी कम सड़कें दुरुस्त हो सकीं हैं। मकसद तो है कि ग्रामीण इलाके के हर गांव के हर घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुंचे।
इसके लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत काम हो भी रहा है। इसकी कीमत गांव की सड़कों को चुकानी पड़ रही है। पाइप लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़कों को खोदा गया है।
विज्ञापन
जिम्मेदार उसकी मरम्मत में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जल निगम के मुताबिक जिले के जिन 725 गांवों में योजना के तहत काम हो रहा है, उसमें से अब तक सिर्फ 227 गांवों में ही सड़कों की मरम्मत की जा सकी है। 498 गांवों की सड़कों को अब भी मरम्मत का इंतजार है।෨