फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   For peace of mind, the remembrance of God

मन की शांति के लिए करें ईश्वर का स्मरण

Tue, 23 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 23 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
For peace of mind, the remembrance of God

खेरे गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान बाल व्यास राकेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला का वर्णन सुनाया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचारियों के वध के लिए ही जन्म लिया था। कंस का वध कर सभी को अत्याचार से मुक्त कराया। मन की शांति के लिए ईश्वर का स्मरण अवश्य करें

विज्ञापन




उन्होंने भक्तों से कहा कि संसार में अत्याचार कभी प्रभावी नहीं हो सकता। ऐसा होता तो रावण, कंस समेत अत्याचारियों को वध न हुआ होता। जब-जब धरा पर पाप का घड़ा भरता है। तब-तब समाज को मुक्ति दिलाने के लिए धरा पर कोई न कोई महापुरुष अवश्य अवतरित होता है।
विज्ञापन



कहा कि हमें अच्छे रास्तों पर चलना चाहिए, जिससे समाज, परिवार का भला हो सके। व्यक्ति को संस्कारवान होना चाहिए, जिससे हमारा यश हो सके। प्रतिदिन ईश्वर भक्ति में कुछ समय अवश्य देना चाहिए, जिससे मन को शांति मिल सके। कथा श्रवण के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed