फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food team filled half-dozen samples

खाद्य टीम ने आधा दर्जन सैंपल भरे

Sat, 07 Nov 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 07 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Food team filled half-dozen samples
दीपावली पर्व के चलते खाद्य विभाग की टीम ने जिले में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बिधूना व दिबियापुर में खाद्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से सैंपल भरे। वहीं कार्रवाई से व्यापारियों में हडकंप मचा रहा।
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले के दिबियापुर व बिधूना में मिलावटी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की पकड़ को अभियान चलाया। खाद्य विभाग की टीम ने बिधूना में अभियान के दौरान सत्य नारायन की मिठाई की दुकान से बालूशाही का सैंपल लिया।
विज्ञापन


वहीं अंबेडकर नगर, भगत सिंह चौराह स्थित जगदंबा स्वीट्स के प्रतिष्ठान से दूध की बर्फी का नमूना लिया। उमेश सविता की दुकान से इमरती का नमूना भरा। अचानक छापामारी टीम को देख खाद्य पदार्थ बिक्रेताओं में हडकंप मच गया। वहीं प्रतिष्ठानों पर नमूना भरते देख व्यापारियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने दिबियापुर में मनीष व अनिल कुमार की मिठाई की दुकानों से बर्फी का सैंपल भरा। वहीं खाद्य विभाग की टीम देखकर कई दुकानदार दुकानों पर ताला लगाकर इधर-उधर भाग गए। जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि किसी भी खाद्य विक्रेता को मिलावटी पदार्थ नहीं बेंचने दिया जाएगा।


उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वह भी खाद्य पदार्थ बेचते समय इस बात का ध्यान रखें कि जो खाद्य पदार्थ वह किसी से लाकर बेेंच रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं। कहा कि खाद्य विभाग की टीम के छापामारी के दौरान यदि किसी भी विक्रेता की सैंपल रिपोर्ट में कमी मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापामारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके निरंजन एवं आरके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed