फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food safety team raided sweet shops

Auraiya News: मिष्ठान दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी

Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Food safety team raided sweet shops
औरैया। रक्षाबंधन पर मिष्ठान सामग्री में मिलावट की संभावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम बुधवार को भ्रमण पर रही। अजीतमल, सेंगनपुर, भीखेपुर, मुरादगंज समेत औरैया में कई दुकानों पर छापेमारी कर मिठाइयों के नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन

बुधवार तड़के खाद्य सुरक्षा विभाग का सचल दल अजीतमल कस्बा पहुंचा। जहां दुकानों पर रखी मिष्ठान सामग्री को जांचा गया। यहां धरम स्वीट हाउस, शिवशंभू स्वीट मुरादगंज, मां शारदा स्वीट हाउस भीखेपुर, लालता स्वीट हाउस, नंदू स्वीट हाउस भीखेपुर में जांच-पड़ताल की गई। अंदर बन रही मिठाई को जांचा गया। साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया। दोपहर में ग्राहक की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने एमासेंगनपुर स्थित असरफ खान की दुकान में छापा मारा। शिकायतकर्ता के बताने पर बेकरी उत्पाद का नमूना लिया गया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र, महेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed