फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food department run campaign

खाद्य विभाग का चला अभियान

Fri, 01 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Fri, 01 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Food department run campaign
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के अजीतमल व मुरादगंज में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दूध के कई सैंपल लिए गए। खाद्य विभाग की छापामारी से दूधियों में हड़कंप मच गया। हालत यह रही कि टीम की सूचना मिलते ही दूधिए इधर-उधर भाग निकले।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने टीम के साथ दूध के नमूने भरे। गुरुवार को अजीतमल व मुरादगंज क्षेत्र में अभियान को गति देते हुए खाद्य विभाग की टीम ने अजीतमल से सीवेंद्र सिंह चौहान व महेंद्र कुमार विश्नोई के प्रतिष्ठानों से दूध का सैंपल भरा। वहीं, मुरादगंज में अखिलेश कुमार निवासी अजुआपुर के यहां से दूध का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन


दूधियों से सैंपल भरे जाने की सूचना फैलते ही दूध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। इसके चलते वह इधर-उधर निकल गए। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने दूध के कारोबारियों से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी खाद्य कारोबारी काम करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने आम जनता से भी अपील करते हुए कहा कि मिलावटखोरों पर लगाम लगाने में वह सहयोग करें। यदि कोई भी खाद्य कारोबारी मिलावटी खाद्य पदार्थ बेंचता पाया जाए तो तत्काल उन्हें व जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। भरे गए सैंपल के नमूने फेल होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed