{"_id":"5ad39c7c4f1c1b3b0b8b4bd6","slug":"food-corner-operator-beaten-with-butt","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड कार्नर संचालक को बटों से पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड कार्नर संचालक को बटों से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की बटों से घायल युवक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रविवार रात करीब 9:30 बजे संजय गेट के पास फूड कार्नर संचालक पर छह लोगों ने हमला किया। तमंचे की बटों से संचालक की पिटाई की। दो फायरिंग कर मौके से भाग निकले। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी हिमांशु त्रिपाठी उर्फ विक्की पुत्र उमेश चंद्र त्रिपाठी संजय गेट के पास फूड कार्नर चलाते हैं। हिमांशु के भाई शिवम त्रिपाठी ने बताया कि रात 9:30 बजे वह और उसका भाई बैठे थे।
विज्ञापन
इसी बीच पुरानी रंजिश रखने वाले उसके ही मोहल्ला का एक युवक अपने छह साथियों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए उसके भाई हिमांशु को पीटने लगा। हमलावर युवकों ने हिमांशु को तमंचे की बटों से पीटा।
विज्ञापन
जब उसने भाई को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। इस बीच घटना स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गयी। तभी हमलावरों ने तमंचा से दो फायरिंग कर दी।
शिवम तिवारी ने घटना की जानकारी पहले यूपी 100 को दी। इसके बाद कोतवाली आकर पुलिस को दी। घायल हिमांशु को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।