फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   food

बाहर से आने वाले लोगों के भोजन और भेजने के इंतजाम में जुटा प्रशासन

Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
food
अजीतमल (औरैया)। कोरोना वायरस के चलते गुड़ग्राम, दिल्ली, राजस्थान आदि के औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौट पड़े हैं। कोई वाहन न मिलने पर लोग पैदल ही दो-तीन दिनों से चलकर जिले की सीमा तक पहुंच गए। पैरों में छाले पड़ चुके। भूखे प्यासे लोगों के लिए प्रशासन सहित समाज के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाने शुरू किए। एसडीएम रमेश यादव ने रोडवेज विभाग से संपर्क कर गंतव्य तक भेजे जाने के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था कराई। साथ ही भोजन का इंतजाम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने अनन्तराम चौकी प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद यादव के साथ आने वाले लोगों को रुकने और भेजने की व्यवस्था कराते हुए आए हुए लोगों को अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य टीम द्वारा प्राथमिक परीक्षण कराने के बाद लोगों को गंतव्य तक भेजा गया। टोल प्लाजा पर डीजीएम सत्यवीर सिंह यादव के निर्देशन में लोगों को रुकने और भोजन आदि की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश यादव के निर्देशन में तहसील प्रशासन तथा नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल ईओ विजय कुमार सिंह व पूर्व चेयरमैन मदनलाल पोरवाल के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा आने वाले लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई। नगर के धर्म स्वीट हाउस के मालिक अशोक कुमार अग्रवाल ने लड्डू, बर्फी एवं अन्य मिठाई की व्यवस्था की। भोजन वितरण व अन्य काम में योगेंद्र पोरवाल, संजीव पोरवाल, चरन सिंह कुशवाहा, सतीश चौहान, अरविंद पोरवाल, लकी पोरवाल, होरी लाल, रवि गुप्ता, राजू चक आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपजिलाधिकारी रमेश यादव ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों को गंतव्य तक भेजे जाने के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था कराई गई है। साथ ही लोगों को भोजन, मास्क आदि की भी व्यवस्था कराई जा रही है। रायबरेली, कानपुर, कानपुर देहात, बांदा, भोगनीपुर आदि के गुडग़ांव, दिल्ली आदि से चलकर आने वाले करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed