Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog slows trains, leaving passengers worried

Auraiya News: कोहरे में सुस्त ट्रेनों की चाल, यात्री परेशान

Sat, 20 Dec 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 20 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fog slows trains, leaving passengers worried
फोटो- 23-ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर कोहरे के बीच इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : 1
दिबियापुर। कोहरे की दस्तक के बीच ट्रेनों की चाल सुस्त हो गई है। शनिवार को कई ट्रेनें फफूंद स्टेशन पर देर से पहुंचीं। इनके इंतजार में यात्री ठिठुरते रहे। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को इटावा जाने वाली अवध एक्सप्रेस रात पौने तीन बजे की बजाय छह घंटे देर से शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे आई। वहीं गोविंदपुरी-अलीगढ़ सुपरफास्ट पैसेंजर दो घंटे देर से पहुंची। इटावा मेमू दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से चलीं। लखनऊ से आगरा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन

उधर, कानपुर जाने वाली संगम एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देर से आई। रात साढ़े तीन बजे जाने वाली संगम एक्सप्रेस दोपहर साढ़े 11 बजे आठ घंटे देर से आई। दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस तीन घंटे देर से चली। फफूंद से सवा आठ बजे कानपुर सेंट्रल जाने वाली मेमू पैसेंजर दो घंटे देर से चली। हालांकि स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लगातार घोषणा की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed