{"_id":"5844576a4f1c1bb54fa86418","slug":"fog-broke-the-record-of-twenty-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने तोड़ा बीस सालों का रिकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने तोड़ा बीस सालों का रिकार्ड
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर आता ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में समय से पहले शुरू हुई बर्फबारी का असर जिले में कोहरे के रूप में देखने को मिल रहा है। नवंबर माह के अंतिम दिनों से ही छाए घने कोहरे ने पिछले 20 सालों के रिकार्ड तोड़ दिया है। रविवार को कोहरे के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। सुबह लोगों को गलन का एहसास हुआ। वहीं दोपहर बाद निकली धूप से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह के समय 100 प्रतिशत और दोपहर के समय 73 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। सुबह दक्षिण पश्चिम और दोपहर के समय दक्षिण पूर्वी हवाएं 3.4 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं। मौसम विशेषज्ञ राजेश ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण घना कोहरा हो रहा है। बताया कि पिछले बीस सालों ने कोहरे के रिकार्ड को तोड़ा है।
कोहरे व इतनी सर्दी का एहसास 10 से 15 दिसंबर के बाद देखने को मिलता था। उन्होंने बताया कि मौसम लगातार ऐसा ही रहने के आसार हैं। तापमान में तीन से पांच अंकों की गिरावट और देखने को मिल सकती है। रविवार सुबह शहर के ऊपर घने कोहरे की चादर छाई रही। दोपहर बाद लगभग एक बजे हल्की धूप निकली। शाम ढलते ही फिर कोहरा गिरने लगा।
विज्ञापन
शिशुओं के लिए घातक है सर्दी
बाल रोग विशेषज्ञ डा. अरुण तिवारी के अनुसार नवजात के लिए यह सर्दी घातक है। बताया कि नवजात को गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढककर रखना होगा। साथ ही उन्हें हल्के गर्म पानी के कपड़ों से पोंछना जरूरी है। बच्चों को सुबह के समय जल्दी कमरे से बाहर न आने दें। कमरे को गर्म करने के लिए हीटर का प्रयोग करना बच्चों के लिए जरूरी है। वहीं बुजुर्ग भी अपने सेहत का ध्यान रखते हुए ही मौसम को देखकर बाहर निकले। मार्निंग वॉक से बचाव करें और ब्लड प्रेशर व अस्थमा के रोगी विशेष बचाव करें।