फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fixed convenor, assigned responsibilities

विश्व हिंदू परिषद ने रामोत्सव की तैयारी के लिए बैठक कर बनाई रणनीति

Sun, 06 Feb 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fixed convenor, assigned responsibilities
औरैया। विश्व हिंदू परिषद ने रामनवमी तक के कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रांत बैठक की। जिसमें कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन

बैठक में प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल को कानपुर के निराला नगर में प्रांत का रामोत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में पांच हजार राम एक साथ पुष्पक विमान पर बैठेंगे। आयोजन में एक लाख से ज्यादा लोगों को जुटाने की तैयारी है। जिसको लेकर परिषद के लोग सभी से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान बैठक में समाज में समरसता बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रांत प्रमुख ने कहा कि हम देश में समरसता लाने की बात करें। उन्होंने बताया कि 15 से 25 मार्च तक होली मिलन व ग्राम उत्सव कार्यक्रम होंगे। बाद में दो से 10 अप्रैल तक श्री रामोत्सव का कार्यक्रम चलेगा। 17 अप्रैल को प्रांत का रामोत्सव कानपुर के निराला नगर पार्क में होगा। इसमें 6000 कारों से पूरे प्रांत के पांच हजार गांव से पांच-पांच लोग कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गांव से एक-एक राम भक्त को (राम के वेष में) उत्सव में लाया जाएगा। साथ ही पुष्पक विमान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रांत के 21 जिलों से एक लाख हिंदू कार्यकर्ता राम उत्सव का हिस्सा बनेंगे। बैठक में संयोजिका रूबी, विभाग मंत्री नवीन, जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश शुक्ला, नगर अध्यक्ष गोविंद, नगर उपाध्यक्ष आनंद विश्रोई, मातृशक्ति जिला संयोजिका अनीता साथ जिले के सभी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed