फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five years you now have money in our hand ...

पांच वर्ष आपके, अब पैसा हो हमारे हवाले...

Sun, 02 Aug 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 02 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Five years you now have money in our hand ...

जिला पंचायत सभागार में शनिवार को सदन की अंतिम बैठक में सदस्यों ने गिले-शिकवे भी भूलाए। सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद के समक्ष वर्ष 2015-16 में राज्य वित्त आयोग से मिलने वाला बजट उन्हें दिए जाने की अपील की।

विज्ञापन



बोले, ठेकेदारों ने तो पांच वर्ष विकास कराया है, इस बार वह स्वयं अपने क्षेत्र में विकास कराएंगे। सदस्यों के प्रस्ताव पर जिला पंचायत अध्यक्ष चुप्पी साधे दिखे।
विज्ञापन



 
बैठक में एएमए राणा प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2015-16 के लिए इस बार राज्य वित्त आयोग से साढ़े पांच करोड़ रुपये सितंबर  तक भेज दिए जाएंगे, जिससे जनपद में विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य गीतम सिंह यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष से अपील करते हुए कहा कि इस बार आए साढ़े पांच करोड़ रुपये जिले के सभी सदस्यों को बराबर बांट दिए जाएं, जिससे कि वह अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सके।


उन्होंने कहा कि पांच वर्षो तक तो आपका ही जोर चला है, अंतिम समय में वह साढ़े पांच करोड़ के बजट को सभी सदस्यों में बांट दें। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें ठेकेदारों से नहीं बल्कि स्वयं क्षेत्र में विकास कार्य करवाना है।



सदर विधायक मदन गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता को कई लाभकारी योजनाएं संचालित की हैं। अधिकारी जनता को इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें।


दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई तमाम योजनाओं के लाभ के बारे में वह जन-जन को बताएं।


 
बैठक में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके कुलश्रेष्ठ ने कामधेनु योजना, मिनी कामधेनु योजना एवं माइक्रो कामधेनु योजना के बारे में जानकारी दी। डीडी कृषि ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कई लाभदायी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका किसान भरपूर लाभ लें।


बैठक में सीडीओ सतेंद्र चौधरी, डीआईओएस राजकुमार पंडित, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, डीडी कृषि बनारसी यादव के अलावा जिला पंचायत सदस्य गीतम सिंह यादव, रानू पालीवाल, रचना सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विद्युत एक्सईएन को गायब देख भड़के सदस्य, नारेबाजी-  औरैया। जिला पंचायत बैठक में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को गैर हाजिर देख सदस्यों का पारा चढ़ गया। सदस्य बैठक में अधिशाषी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़ गए।


फोन पर अधिशाषी अभियंता विद्युत ने गेल में होने की बात बताई। इस बात पर सदस्य बिफर गए और अधिशाषी अभियंता के न आने तक सदन में बैठे रहने की जिद पर अड़ गए। बाद में उन्होंने जिला पंचायत गेट पर नारेबाजी की।


 

लिफाफे को नहीं, प्रस्ताव के लिए आते हैं...- बैठक शुरू होते ही जिला पंचायत सदस्यों को लिफाफे देते देख सदस्य गीतम सिंह का पारा चढ़ गया और जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद से कहा कि वह अपने प्रस्ताव को पारित कराने के लिए आते हैं, उनके साथ भिखारियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है, जो सदन की गरिमा के खिलाफ है।


 

अध्यक्ष बताएं, पांच वर्ष में किस अधिकारी पर हुई कार्रवाई - जिला पंचायत बैठक में सदस्य गीतम सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा कराए गए विकास कार्यो पर ही प्रहार करते दिखे। उन्होंने अध्यक्ष से पूछा कि उनका कार्यकाल पूरा होने को आया है, वह स्वयं बताएं कि उन्होंने अभी तक कितने अधिकारियों पर कार्रवाई की है।



 

दो घंटे तो हमारे साथ बैठ जाएं- विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को न आते देख जिला पंचायत सदस्य गीतम सिंह यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद से कहा कि पांच वर्ष तो आप अपने मन से चले हैं, अब केवल दो घंटे हमारे साथ बैठ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed