फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five-year-old child kidnapped, Rs 20 lakh ransom demanded

Auraiya News: पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण, 20 लाख रुपये फिरौती मांगी

Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old child kidnapped, Rs 20 lakh ransom demanded
फोटो 22एयूआरपी 26- अपहृत मासूम अभिनव। संवाद
विज्ञापन

फोटो22एयूआरपी 27-जांच पड़ताल को गांव पहुंचे सीओ सिटी प्रदीप कुुमार। संवाद
फोटो22एयूआरपी 28-मासूम के अपहृत होने पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया (ककोर)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कनारपुर में बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया। अपहर्ताओं ने परजिनों को फोन कर बच्चे की सकुशल रिहाई के लिए 20 लाख रुपये फिरौती मांगी है। एएसपी, सीओ सिटी ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए सात टीमें गठित कर सभी थानों को अलर्ट किया है।
कनारपुर निवासी आलोक दुबे ने पुलिस को फोन कर बताया कि सुबह उसका बेटा युग उर्फ अभिनव घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद जब वह घर ले बाहर निकला तो बेटा दिखाई नहीं दिया। परिजन उसे आस-पड़ोस व गांव में खोज रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बेटे का अपहरण करने की बात कहकर 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे के हाथ-पांव फूल गए। थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के साथ आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग करना शुरू किया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित की तहरीर पर दिबियापुर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया। इसके अलावा जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर बाहर जाने वाली गाड़ियों की जांच करने के आदेश दिए। एएसपी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए सात टीमें लगा दी गईं हैं। सभी थानों को भी अलर्ट किया गया है। 24 घंटे के अंदर बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed