फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five roads will be built under NABARD scheme with a budget of Rs 50 crore.

Auraiya News: नाबार्ड योजना से 50 करोड़ रुपये के बजट से बनेंगी पांच सड़कें

Wed, 27 Dec 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five roads will be built under NABARD scheme with a budget of Rs 50 crore.
औरैया। नाबार्ड योजना से जिले की पांच सड़कों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दी है। इन सड़कों के बन जाने से ग्रामीणांचल के लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। योजना के तहत शासन ने 40.18 करोड़ रुपये की धनराशि जारी भी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया के साथ ही सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।जिले में नाबार्ड योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से पांच खस्ताहाल सड़कों को नया बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने स्वीकृति की मुहर लगाते हुए बजट भी जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग लखनऊ के सचिव शिव कुमार की ओर से जारी किए गए निर्देश के तहत जिले के पांच संपर्क मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जारी हुए आदेश में पांचों मार्गों के लिए 40.18 करोड़ की धनराशि अवमुक्त्त भी कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन से जारी निर्देश में 7.35 किलोमीटर लंबे इन मार्गों में भाऊपुर से भगौतीपुर (1.8 किमी), ततारपुर से छोटी बढ़ी गूंज (1.50 किमी), मढ़ापुर से पुरुषोत्तमपुर (2 किमी), जैतपुर से जलोखर (1किमी) व अंतौल से रोशनपुर (1.05 किमी) के मार्ग शामिल हैं। इन आरसीसी सड़कों से ग्रामीण क्षेत्र की आबादी का काफी कुछ दायरा कवर हो जाएगा। इसके लिए शासन ने प्रथम चरण में जारी हुई 40.18 करोड़ की धनराशि से फिलहाल काम शुरू करा दिया जाएगा। वहीं शेष को लेकर निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद धनराशि का आवंटन किया जाना है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन से 22 दिसंबर को पत्र जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग के एई एसके तिवारी ने बताया कि सड़कों के निर्माण को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें 10 जनवरी तक टेंडर खुलेंगे। उसके बाद निर्माण की दिशा में काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed