फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five people injured as wedding party and relatives clashed over DJ playing their favourite song

Auraiya News: डीजे पर पसंद का गाना बजवाने में भिड़े जनाती-बराती, पांच घायल

Mon, 09 Mar 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 09 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five people injured as wedding party and relatives clashed over DJ playing their favourite song
कुदरकोट। शादी की खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर जनाती और बराती आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

मारपीट में दो किशोरों और एक बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुर्रा का है। यहां इटावा जनपद के पहुआ गांव से बरात आई थी। शादी समारोह में डीजे पर दोनों पक्ष के युवा थिरक रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार इसी बीच बराती पक्ष के कुछ युवकों ने गाना बदलने को कहा। वहीं, जनाती पक्ष का एक युवक अपनी पसंद का गाना बजवाने पर अड़ गया। इसी बात को लेकर पहले नोकझोंक हुई और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए।
विज्ञापन

उधर, अचानक हुई मारपीट से वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी और भगदड़ मच गई। मारपीट में गांव मुर्रा निवासी संजीत कुमार (30), मीना देवी (55), सुधीर सिंह (35) और मोहित कुमार (16) घायल हो गए। वहीं, एटा जिले से आई शिवानी (16) को भी चोटें आई हैं। सूचना पर कुदरकोट थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को आता देख कई युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed