{"_id":"60e745b98ebc3ec7d8772b42","slug":"five-mm-rain-brought-relief-from-the-sultry-heat-auraiya-news-knp6390679198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एमएम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एमएम बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन
औरैया। जिले भर में गुुरुवार शाम को हुई बारिश ने गर्मी से तो राहत दी ही किसानों के चेहरे भी खिला दिए। एक घंटे में करीब पांच मिलीमीटर पानी बरसा। बारिश होने से जुताई और बुआई का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को कुछ दिक्कतें जरूर आईं। गर्मी से परेशान लोगों ने भीगकर बारिश का मजा लिया।
पिछले पांच दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी। गुरुवार सुबह भी तेज धूप निकली, हल्के बादल होने से उमस भी रहे। दोपहर में उमस और बढ़ गई। इससे लोग गर्मी से बिलबिला गए।
दोपहर बाद लगभग चार बजे बादल छाए और झमाझम बारिश होने लगी। नगरीय क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को कुछ दिक्कत हुई। बारिश न होने से खरीफ की फसल पिछड़ रही थी। शाम को अच्छी बारिश होने से किसान जुताई, बुआई का काम शुरू कर देंगे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 11 जुलाई तक अभी हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
यहां जलभराव की रही स्थिति
औरैया नगर में लेडीज मार्केट, गोशाला रोड, परिहार टोला, किराना बाजार, फूलमती मंदिर मार्केट, नरायनपुर, संजय गेट, नगर पालिका परिषद, सदर कोतवाली में, बिधूना कस्बे के फीडर रोड, जिला पंचायत की दुकानों के पास जलभराव रहा।
40 डिग्री से अधिक रहा तापमान
दिन में तेज धूप होने से अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में दक्षिण-पूरब दिशा में 13 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा और रात में 13 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। आर्र्दता अधिकतम 61 प्रतिशत और न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई।