{"_id":"648a0530d029af5c590d4b94","slug":"five-injured-in-car-and-pickup-collision-auraiya-news-c-12-1-286177-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: कार और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में चल रहा है इलाज
Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:51 PM IST
सार
कोतवाली अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में रामगढ़-बिधूना मार्ग पर भसौरा पुल के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप से सामने से आर रही कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रिंकू बुधवार तड़के पत्नी संध्या, बेटी कव्या, बेटा आषुष व भाई गौरव के साथ कानपुर देहात के महौई से दर्शन कर वापस लौट रहा था। सुबह 11 बजे के करीब रामगढ़-बिधूना मार्ग पर भसौरा पुल के पास सामने से आई तेज रफ्तार दूध लदी पिकअप ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसमें कार सवार पांचों लोग बुरी तरह घायल हो गए। चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों व राहगीरों ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। कोतवाली अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन