फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five booked for assaulting wife

Auraiya News: पत्नी के साथ मारपीट में पांच पर रिपोर्ट

Thu, 31 Jul 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 31 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Five booked for assaulting wife
औरैया। शादी के दो दिन बाद ससुरालीजन महिला से बाइक व दो तोला सोने की मांग करने लगे। चौथी से पहले ही उसके साथ मारपीट की। काफी समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माने। कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अजीतमल के गांव गोपालपुर निवासी वंदना उर्फ प्रिया की शादी एक फरवरी 2024 को सदर कोतवाली के गांव जैतापुर निवासी आकाश तिवारी के साथ हुई थी। शादी में दहेज कम मिलने के कारण ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद विदा से पहले पति ने पत्नी के साथ जानवर की तरह व्यवहार किया।
विज्ञापन

पति आकाश तिवारी, ससुर अरविंद तिवारी, सास मधुबाला, देवर आयुष तिवारी, ननद अंजली उर्फ मोहिनी वर्तमान में ऊंची सडक, सोदा रोड देवनगर गली नंबर-दो एएमएम पब्लिक काॅन्वेंट स्कूल के सामने मोदीनगर, जिला गाजियाबाद रहते हैं। आरोपी ने कहा कि शादी में दो तोला सोना व बाइक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से करीब पांच दिन बाद माता-पिता, भाई से बाइक व दो तोला सोने की मांग कर दी। 29 अप्रैल 2024 को ससुरालीजन व आकाश के चाचा उसको लेने मायके पहुंचे। उन्होंने 10 दिन में मांग पूरी कर देने की बात कही। 10 दिन बाद उसके साथ आरोपी मारपीट करते और देवर आयुष वीडियो बनाता था।

तीन मई 2024 को मौका मिलते ही वंदना ने मायके पक्ष को फोन पर घटना की जानकारी दी। दूसरे दिन मायके पक्ष के लोग पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और उसे घर से निकाल दिया। घटना के बाद महिला अवसाद में चली गई। उसका मध्य प्रदेश से इलाज चल रहा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed