फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five blocks of housing development will be transferred to the municipality

Auraiya News: पालिका को हस्तांतरित किए जाएंगे आवास विकास के पांच ब्लॉक

Fri, 28 Apr 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five blocks of housing development will be transferred to the municipality
औरैया। शहर में स्थित आवास विकास परिषद के पांच ब्लॉक जल्द ही नगर पालिका को हस्तांतरित किए जाएंगे। इसके लिए आवास विकास ने कवायद शुरू की है। साथ ही इन ब्लॉकों में अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने के लिए ढाई करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो सालों से समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द निजात मिलेगी।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद में सात ब्लॉक हैं। इनमें से एक व दो नंबर ब्लॉक की 19 एकड़ जमीन नगर पालिका परिषद औरैया को 26 जून 1997 को हस्तांतरित की जा चुकी है। इन दो ब्लॉकों में सीवर लाइन को छोड़कर सड़क, ड्रेन, उच्च जलाशय, जलापूर्ति लाइनें एवं नलकूप आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की है।
विज्ञापन

जबकि शेष पांच ब्लॉकों के हस्तांतरण न होने के कारण करीब पांच हजार की आबादी समस्याओं से जूझ रही थी। यहां विकास कराने और ब्लॉकों को हस्तांतरण कराने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी, पूर्व मंत्री समेत कई लोगों ने प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार किया गया, मगर खामियां होने के कारण हस्तांतरण लटक गया। अब एक बार फिर से आवास विकास ने इसके लिए कवायद तेज की है। विभाग ने पूरा ब्लू प्रिंट तैयार करने के साथ ही खामियों का ब्योरा तैयार किया है। इसके बाद विकास में आने वाले खर्च के लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन भेजा है। अधिकारियों का कहना है जल्द ही मंजूरी मिलेगी और पांचों ब्लॉक हस्तांतरित कर दिए जाएंगे। इसके बाद नगर पालिका परिषद इसमें विकास कार्य कराएगा।

आवास विकास परिषद की आधे से अधिक जमीन पर पिछले 25 सालों से पुलिस लाइन संचालित है। इस पुलिस लाइन का संचालन बंद कराए जाने और बंद न होने की स्थिति में पुलिस विभाग के अधिकारियों से किराया दिए जाने की मांग भी विभाग कर चुका है।
साथ ही किराया न दे पाने की स्थिति में जमीन को खरीदने का भी प्रस्ताव दिया जा चुका है। बावजूद इसके आज तक पुलिस लाइन संचालित हो रही है। हालांकि शासन से शेरपुर सरैया में पुलिस लाइन निर्माण के लिए जमीन मुहैया करा दी गई है। बजट मिलने के बाद कुछ काम भी शुरू हो गया है।


आवास विकास परिषद के शेष बचे पांच ब्लॉकों की 37.91 एकड़ की जमीन पर बने आवासों समेत सभी विकास कार्य नगर पालिका परिषद को हस्तांतरित किया जाना है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। शासन को भेजे गए ढाई करोड़ के प्रस्ताव पर स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के बाद धनराशि नगर पालिका को दी जाएगी। ताकि विकास कार्य कराए जा सकें।
- आरपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद, कानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed