फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five accused jailed for fake fertilizer business

Auraiya News: नकली खाद के कारोबार में पांच आरोपियों को जेल

Mon, 01 Sep 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Five accused jailed for fake fertilizer business
फोटो-31एयूआरपी 17- पुलिस हिरासत में खड़े पकड़े गए नकली खाद के कारोबारी। संवाद
औरैया। शहर में जालौन रोड के किनारे एक मकान में शुक्रवार रात पुलिस ने एक हजार बोरी नकली खाद बरामद की थी।
विज्ञापन

नकली खाद के कारोबार में संलिप्त पांच आरोपियों शनि, चीनू, सुनील, नीरज और इटावा के भरथना निवासी चरन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कृषि विभाग की तहरीर पर रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जालौन रोड के किनारे के मकान से शुक्रवार की रात पकड़ी गई डीएपी खाद की बोरियों में नकली खाद है, इसकी पुष्टि जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने की थी। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों के साथ ही एक कार भी पकड़ी थी।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में औरैया के गोविंदनगर मोहल्ला निवासी शनि चौहान, आर्यनगर निवासी चीनू चौहान, गांव दुर्वाशपुर निवासी सुनील चौहान, दिबियापुर के लोहियानगर निवासी नीरज चौहान और इटावा के भरथना थाना गांव चलेटी निवासी चरन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदारों के अलावा सीधे किसानों को बेची नकली खाद



औरैया। नकली डीएपी खाद का सिंडीकेट जिले में एक माह से चल रहा था। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में माना है कि उन्होंने दुकानदारों के अलावा किसानों को भी नकली खाद बेची है।
बताया कि नकली खाद को कार से लेकर घूम-घूमकर किसानों को कम दाम पर बेचते थे। असली बोरी की तरह पैकिंग होने के चलते किसान नकली खाद होने का अहसास नहीं कर पाते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नकली खाद का कारोबार करने की बात कबूली है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वह लोग बरेली से नकली खाद का सामान व बोरियां लाते थे। सारा सामान जालौन रोड के किनारे होटल एवरग्रीन के पास एक गोदाम में रखते थे। पिछले एक माह से जिले में नकली खाद को खपाया जा रहा था।



उधर, नकली खाद खरीदकार बेचने वाले दुकानदारों में खलबली मची हुई है। पुलिस की टीमें उन दुकानों पर पहुंच रही हैं, लेकिन दुकानदार दुकानें बंद कर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस की यह कवायद जारी रहेगी। जिन दुकानों पर नकली खाद की बिक्री की गई है, उन सभी को जांच के दायरे में रखा गया है।

डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। शनि चौहान पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। नकली खाद के कारोबार की गहन जांच कराई जा रही है। आरोपी नीरज चौहान ने जालौन रोड किनारे मकान को किराये पर लिया था।







पुलिस के हाथ लगी सामग्री

मकान से पुलिस को इफ्को डीएपी- 192 बोरी, एनएफएल डीएपी- 198 बोरी, अनब्राडेड सादी -272 बोरी, ध्रुवा पोटाश (बायोफयूल प्रालि.)- 251 बोरी, इफ्को डीएपी खाली- 23 बोरी, धागा (सिलाई में प्रयोग होने वाला) मिला है। इसके अलावा एक टाटा पंच कार भी मिली है।


खाद पहुंचने की होती है मॉनीटरिंग

रैक से खाद आने के साथ ही कृषि विभाग के पोर्टल से खेप का आवंटन किया जाता है। किस दुकान या समिति पर कितनी खाद जानी है उनकी पॉश मशीन पर स्टॉक अपलोड हो जाता है। इस आधार पर किसानों को खाद की बिक्री की जाती है। नकली खाद की बिक्री को लेकर पॉश मशीन की व्यवस्था नहीं अपनाई गई। ऐसे में वह दुकानदार भी लपेटे में नजर आ रहे हैं, जहां से नकली खाद को किसानों को बिक्री किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed