फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   First vote cast on issues of education, employment, security

Auraiya News: शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा के मुद्दे पर दिया पहला वोट

Wed, 15 May 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
First vote cast on issues of education, employment, security
औरैया। लोकतंत्र के महापर्व को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। सबसे अधिक उन मतदाताओं में जोश दिखा। जिन्होंने पहली बार मतदान किया है। इन युवाओं ने देश के विकास, शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए अपने पहले मत का प्रयोग किया। उनका कहना था कि उन्होंने रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने वाले प्रत्याशी को अपना मतदान किया है। निश्चित ही उनका एक वोट से देश को मजबूर सरकार मिलेगी।
विज्ञापन


------------------
फोटो14एयूआरपी 07- श्रेया तिवारी
- देश के विकास के लिए किया मतदान

सरकार बनाने में पहली बार मतदान का प्रयोग किया है। काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। खुशी इस बात की भी है कि अपने बूथ पर प्रथम मतदाता भी बनीं। मेरा पहला मत देश के विकास के लिए किया गया है।
विज्ञापन


- श्रेया तिवारी
------------------
फोटो14एयूआरपी 08- शिखा बाजपेई
- भ्रष्टाचार समाप्त के लिए दिया वोट

पहली बार मतदान करने का मौका मिला है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने और विकास कर रोजगार देने में अपना वोट दिया है। अब तक अपने परिजनों को मतदान करते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शिखा बाजपेई
------------------
फोटो14एयूआरपी 09- अंशु तिवारी
- अपने वोट के प्रति सजग रहें युवा

मुझे लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार अपने मत का प्रयोग करने का मौका मिला है। इसलिए सभी युवाओं को अपने वोट के लिए प्रति सजग रहना चाहिए।

- अंशु तिवारी
------------------
फोटो14एयूआरपी 10- अंकिता दुबे
- बिना किसी भेदभाव किया निष्पक्ष मतदान

पहली बार मतदान का प्रयोग किया है। इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। बिना जातिवाद, बिना भेदभाव के निष्पक्ष मतदान किया है।

- अंकिता दुबे
------------------
फोटो13एयूआरपी 12- समीक्षा पुरवार

- वोट को लेकर थी उत्सुकता

वोट बनवाने के लिए फार्म भरा। वोट देने की उत्सुकता थी। इसके चलते बार-बार सूची भी देखी। वोट डालना सबका अधिकार है। मेरे लिए राष्ट्र मुद्दा सबसे अहम मुद्दा है।

- समीक्षा पुरवार

----------------------
फोटो14एयूआरपी 12 - अनुष्का गुप्ता

- सुरक्षा और राष्ट्रहित मुद्दे को लेकर फैसला

सुरक्षित महिला, समाज के साथ देश का विकास ही असली मुद्दा है। इस चुनाव में पार्टी, प्रत्याशी और मुद्दे तीनों ने ही महत्व रखा, लेकिन स्वयं वोट करके बहुत अच्छा लगा। मेरे लिए शिक्षा, रोजगार और राष्ट्रहित मुद्दा था।

- अनुष्का गुप्ता
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed