फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIRs will be lodged for the misuse of AI; 'Gunda raj' (rule of goons) prevailed under the SP government: Lodhi.

एआई के गलत प्रयोग पर होगी एफआईआर, सपा सरकार में था गुंडाराज : लोधी

Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
FIRs will be lodged for the misuse of AI; 'Gunda raj' (rule of goons) prevailed under the SP government: Lodhi.
औरैया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी और नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का इटावा की ओर से प्रथम आगमन हुआ। जनपद की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अजीतमल, मुरादगंज और शहर के मंडी गेट पर भी भाजपाइयों ने नारे लगाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी ने एआई के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भ्रामक पॉस्टरों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। जनता को गुमराह करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। लोधी ने सपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश सरकार में गुंडाराज का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। लोधी ने स्पष्ट किया कि यूपीआई पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई ने अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही। अनंतराम टोल प्लाजा पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय और जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने स्वागत किया। दिबियापुर, अटसू और अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्षों (राघव मिश्रा, स्वदेश पोरवाल, आशा चक) ने भी नेताओं का अभिनंदन किया। शहर के मंडी गेट पर भाजपा नेता अवधेश भदौरिया, सौरभ भूषण शर्मा, आशीष दुबे, कल्लू सेंगर और संजय गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed