फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firing against woman for indecency, report on 13

औरैयाः महिला से अभद्रता के विरोध में फायरिंग, 13 पर रिपोर्ट

Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Firing against woman for indecency, report on 13
औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में शुक्रवार देर रात घर के बाहर कूड़ा फेंकने आई महिला से बाइक सवार दो युवकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ आकर युवकों ने घर के बाहर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में छह नामजद व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार देर रात साढ़े 11 बजे वह घर के बाहर कूड़ा फेंकने जा रही थी। इसी बीच उधर से निकल रहे बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे देख अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध जताने और लोगों को आता देखकर दोनों चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने साथियों मोहल्ला बहन टोला निवासी अर्जुन दीक्षित, प्रत्यूष शुक्ला, तिलक नगर निवासी शिब्बू शर्मा, बजरिया रूहाई मोहल्ला निवासी संतरी तिवारी, कस्बा खानपुर निवासी गौरव मिश्रा, रूहाई मोहल्ला निवासी अनिकेत शुक्ला के अलावा पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ आये और घर के बाहर खड़े होकर हवाई फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाहर आने पर एक ने उसके ऊपर फायर कर दिया, हालांकि वह झुककर बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि छह नामजद व सात अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed