फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firecrackers worth Rs 1 lakh recovered in sacks, one arrested

Auraiya News: बोरियों में भरे एक लाख के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth Rs 1 lakh recovered in sacks, one arrested
फोटो-13एयूआरपी10- बरामद पटाखों के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत:पुलिस
बिधूना। पुलिस की ओर से दीपावली पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा पुलिस ने एक व्यक्ति को बोरियों में भरकर ले जा रहे भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना अछल्दा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और परिवहन कर रहा है। इस पर रविवार देरशाम थाना प्रभारी पंकज मिश्रा व पुलिस टीम ने तुर्कपुर ओवरबिरज के नीचे दबिश देकर घसारा निवासी मनु उर्फ नारायण दीक्षित को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन प्लास्टिक की बोरियों में लगभग 40 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर अवैध आतिशबाजी की बिक्री या भंडारण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बताया कि बिना अनुमित के कोई भंडार व बिक्री नहीं कर सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed