फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firecracker shops will be set up at 35 places, security tightened

Auraiya News: 35 जगहों पर लगेंगी पटाखे की दुकानें, सुरक्षा पुख्ता

Sun, 27 Oct 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Firecracker shops will be set up at 35 places, security tightened
औरैया। दीपावली पर जिले भर के सभी 12 थानों में आतिशबाजी के बाजार के लिए 35 जगहों की पहचान की गई है। यह सभी स्थान आबादी से दूर के इलाके खुले मैदान में हैं। हादसा या अनहोनी से बचने के लिए अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा की पुख्ता तैयारी का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

इस बार भी जिले में अलग-अलग जगहों पर आतिशबाजी बाजार का चयन कर लिया गया है। सुरक्षा के तहत यह सभी बाजार आबादी से दूर खुली जगहों पर बनाए जाने हैं। चूंकि आतिशबाजी के बाजार में बारूद की भरमार होगी, ऐसे में कोई अनहोनी या हादसा न हो, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला अग्निशमन विभाग ने बाकायदा सभी बाजार के लिए ड्यूटी तय कर दी है। किस बाजार में कितने सुरक्षाकर्मी रहेंगे, इसका खाका तैयार करके ड्यूटी का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन



यहां लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
-औरैया कोतवाली: नुमाइश मैदान और करमपुर
-दिबियापुर थाना: माखनपुर रोड, नुमाइश मैदान, नहर पटरी, कंचौसी, असेनी
-फफूंद थाना: पाता, नुमाइश मैदान, रामलीला मैदान
-अजीतमल: जमुनादास पार्क, पशु मेला बाजार भीखेपुर, बकरा मंडी बाबरपुर, दंगल मैदान अटसू, मुरादगंज, बल्लापुर
-बिधूना थाना: नदी पुल तिराहा, रूरूगंज
-बेला थाना: मुर्गा मंडी, याकूबपुर, मलहोसी
-सहार थाना: सहार कस्बा, सौंथरा अड्डा
-सहायल थाना: बंबा पटरी लहरापुर, सहायल कस्बा, शिवगंज मैदान
-अछल्दा थाना--- नगरिया मोड़ अछल्दा, लिधौरा, नहर पटरी अछल्दा
-कुदरकोट थाना-- कुदरकोट में खाली स्थान पर, वैवाह में खाली स्थान पर
-ऐरवाकटरा थाना-- बीआरसी मैदान, उमरैन, बरौनाकला
-अयाना थाना -- सब्जी मंडी अयाना
------------
आतिशबाजी बाजार में इस तरह होगी सुरक्षा ----
-औरैया नुमाइश मैदान में चार सदस्यीय टीम फायर टेंडर के साथ मुस्तैद रहेगी।
-अजीतमल में हादसे से हर तरीके से निपटने के लिए चार सदस्यीय टीम रहेगी।
-फफूंद के नुमाइश मैदान में फायर ट्रेंड की सभी सुविधा के साथ चार सदस्यीय टीम रहेगी।
-बिधूना में नदी तिराहा पुल पर तीन सदस्यीय टीम फायर टेंडर के साथ मौजूद रहेगी।
-दिबियापुर के नुमाइश मैदान पर दो सदस्यीय टीम फायर टेंडर के साथ रहेगी।
-सहार में दो सदस्यीय टीम बुलेट बाइक यंत्रों के साथ मुस्तैद रहेगी।
-मुरादगंज, बाबरपुर, एरवाकटरा और बेला के मुर्गा मंडी में एक-एक कर्मचारी दो-दो फायर स्टिंग्यूसर के साथ रहेगा।
----------

दीपावली पर जिन जगहों पर आतिशबाजी का बाजार लगाया जाना है, वहां सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से खाका बनाया जा चुका है। बाजार की क्षमता के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। वाहन और उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे। दुकानदारों को भी फायर स्टिंग्यूसर रखने को कहा गया है। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed