फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in the grocery store, thousands of lighting accessories

किराने की दुकान में आग, हजारों का सामान जला

Mon, 27 Feb 2017 11:09 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 27 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire in the grocery store, thousands of lighting accessories
बांदा के घ्‍ार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर कटरा में रविवार की रात किराने की दुकान में आग लग गई। लपटें उठती देखकर हड़कंप मच गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुकानदार के लिए मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन


गांव रूपपुर कटरा निवासी अयूब खां पुत्र सरवीर अली गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान से परिवार की गुजर होती है। रविवार की देर शाम यह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखकर दुकानदार को सूचना दी। अयूब रात में ही भागते हुए मौके पर पहुंचे। यह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की मशक्कत करने लगे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन


दुकानदार के परिजन भी मौके पर आ गए।  ग्रामीणों ने अयूब की माली हालत ठीक न होने पर मुआवजा की मांग की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। लेखपाल ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed