फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out on the roof of a vegetable vendor's house

Auraiya News: सब्जी व्यापारी के घर की छत पर लगी आग

Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the roof of a vegetable vendor's house
आग से जला गृहस्थी का सामान। - फोटो : आग से जला गृहस्थी का सामान।
फफूंद। कस्बे के सब्जी मंडी में एक सब्जी व्यापारी के घर की छत पर लगे टट्टर में आग लग गई। लपटें देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। घरों के सबमर्सिबल से आग बुझाने में जुट गए। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक वहां रखे बोरों के बंडल, प्लास्टिक क्रेट, गेहूं, चावल और गृहस्थी का सामान जल गया
विज्ञापन



फफूंद कस्बा के सब्जी मंडी में स्व. बशीरुद्दीन राइन का मकान है। उनका पुत्र और पुत्रियां सब्जी का कारोबार करके गुजर बसर करते हैं। उनके घर की छत पर रखे टट्टर में उनकी गृहस्थी के सामान के साथ ही सब्जी का वारदाना और प्लास्टिक की क्रेट भी रखी हुई थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से अचानक टट्टर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। पड़ोस के लोगों ने अपने मकानों में लगे सबमर्सिबल चलाकर आग बुलाई। इस दौरान जूट के एक हजार बोरे, प्लास्टिक की क्रेटें, पांच क्विंटल लकड़ी, वाशिंग मशीन, गेहूं, चावल और गृहस्थी का सामान जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता रिहाना बेगम ने बताया कि आग से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। समाजसेवी आसिफ राइन, वार्ड सभासद मुईनुद्दीन राइन, सलाहुद्दीन राइन, शमशुद्दीन राइन समेत कस्बे के लोगों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। कस्बा लेखपाल नागेश चतुर्वेदी ने बताया कि आग की घटना की जानकारी हुई है। नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed