फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out in the hut, burnt goods and cash

Auraiya News: झोपड़ी में लगी आग, सामान व नकदी जली

Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the hut, burnt goods and cash
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के नगला परसादी में शनिवार देर रात अचानक से खेतों पर रखी झोपड़ी में आग लग गई। लपटें उठतीं देख लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में रखे नलकूप के पाइप, अनाज व नकदी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

नगला परसादी निवासी अशर्फी लाल पाल का गांव के बाहर खेतों पर नलकूप लगा है। शनिवार रात को वह अपने घर पर खाना खाने आया था। तभी अचानक से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख पास में मौजूद दूसरे नलकूप के मालिक ने उसे फोन कर आग लगने की जानकारी दी। पीड़ित को रोते हुए खेतों की ओर भागता देख ग्रामीण भी उसके पीछे दौड़ कर खेतों पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझने तक झोपड़ी में रखे नलकूप के 30 पाइप, 20 किलो सेक्सन पाइप, चार बोरी गेहूं, दो बोरी सरसों, लहसुन, 1700 रुपये नकद व अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर रविवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल सचिन कुमार ने मौके का निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जा रही है। पीड़ित को संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed