{"_id":"69fe29c6bb8c53657f0c577c","slug":"fire-broke-out-in-a-shop-and-warehouse-burning-electrical-goods-worth-rs-50-lakh-auraiya-news-c-211-1-aur1008-144488-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दुकान व गोदाम में लगी आग, 50 लाख का बिजली का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दुकान व गोदाम में लगी आग, 50 लाख का बिजली का सामान जला
Fri, 08 May 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 08 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10 - भगवती गंज में बृहस्पतिवार रात दुकान में उठतीं आग की लपटें। संवाद
दिबियापुर। नगर के भगवती गंज बाजार में इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट एलईडी, वायर, एमसीबी पैनल आदि के थोक व्यापारी की दुकान और गोदाम में बृहस्पतिवार को देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
इससे नकदी सहित करीब 50 लाख रुपये का बिजली का सामान जल गया। बाजार में स्थित चार अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
बाबू दयाराम नगर निवासी अभिषेक शर्मा भगवतीगंज में लखनपुर निवासी गोविंद सिंह की बिल्डिंग में अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से बिजली के सामान का बड़ा कारोबार करते हैं। भूतल पर उनकी दुकान है, बिल्डिंग की पहली मंजिल पर उनका बड़ा गोदाम है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर सामने रहने वाले सपा नेता उमेश पालीवाल के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए परिवार संग गेस्ट हाउस गए थे। रात करीब साढ़े 11:30 बजे दुकान के बाहर से निकल रहे कुछ लोगों ने उनकी दुकान से धुआं और आग निकलती देखकर उन्हें सूचना दी।
अभिषेक मौके पर पहुंचे, तब तक आग आसपास की चार दुकानों और पहली मंजिल पर स्थित गोदाम में पहुंचकर विकराल हो गई। सूचना पर एनटीपीसी व औरैया से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। रात साढ़े 12 बजे से शुक्रवार सुबह करीब चार बजे तक दमकल की छह गाड़ियों से अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अभिषेक का कहना है कि उनका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान आगजनी से हुआ है।
उनके पड़ोस में परी मोबाइल शॉप के संचालक अंकित कुशवाहा, चूड़ी की दुकान चलाने वाले ककराही बाजार के सानू, थाने के पीछे रहने वाले हक नवाज तथा सहजल आर्टिफिशियल के संचालक गोविंदा का भी बड़ा नुकसान हुआ है। भीषण आग से बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों ने छत और दीवार को चार जगह से तोड़कर पानी से आग बुझाई। इससे पहले नगर पंचायत का वाटर स्प्रे टैंकर भी घटना स्थल पर पहुंच गया और आग पर नियंत्रण की कोशिश की।
नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज सहित अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
-- -
पूर्व में सिलिंडर फटने से झुलस चुके अभिषेक
दिबियापुर। अभिषेक शर्मा कुछ साल पहले गीजर का उपयोग करते समय सिलिंडर फट जाने से लगी भीषण आग में झुलस गए थे। घटना में उस समय भी उनका काफी नुकसान हुआ था। उनके करीबियों ने बताया कि अभिषेक तभी से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका इलाज भी हो रहा है। सिलिंडर फटने की घटना इसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में हुई थी। इसमें उनका गोदाम और दुकान था। बाद में वह यहां से बाबू दयाराम नगर में अपने घर में शिफ्ट हो गए थे।
-- -
फिर हाइटगेज ने रोका फायर ब्रिगेड का रास्ता
नगर में भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए फफूंद चौराहे के निकट तथा सहायल तिराहे पर लगाए गए हाइटगेज अक्सर परेशानी का सबब बन रहे हैं। बताया गया है कि आग की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर आ रही फायर ब्रिगेड फफूंद चौराहे के निकट हाइटगेज में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद हाइटगेज से वह निकल सकी। इससे घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पहले भी बेला में गेहूं के खेतों में लगी आग बुझाने जाते समय गाड़ी सहायल तिराहे के हाइट गेज में फंस गई थी।