{"_id":"6aa992121e19d0d59808e984","slug":"fire-breaks-out-at-midnight-in-jogi-dera-household-belongings-reduced-to-ashes-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151627-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जोगी डेरा में आधी रात भड़की आग, गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जोगी डेरा में आधी रात भड़की आग, गृहस्थी जलकर राख
Wed, 16 Sep 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
आग के बाद जली गृहस्थी के पास खड़े परिजन। स्रोत:ग्रामीण
बेला। फकीरे पुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग की चपेट में आने से अंकित पुत्र नारायण नाथ और अंजू के घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। देर रात आग लगने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और उसे आसपास के घरों तक पहुंचने से रोका। पीड़ित परिवार के मुताबिक आग में रोजमर्रा के उपयोग का जरूरी सामान समेत गृहस्थी का काफी सामान जल गया।
इससे परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की तत्परता के चलते आग आसपास के अन्य घरों तक नहीं पहुंच सकी, इससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर ने बताया कि घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।